Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

झुंझुनू – भारी बारिश कम कारण बाजरा मूंग आदि फसलो को नुकसान

झुंझुनू – राजस्थान में इस बार बारिश सारे रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है ,झुंझुनूं जिले में दो दिन से हो रही बरसात ने खेतों में खरीफ फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिले गांवों में हुई बरसात से खेतों में कटी पड़ी बाजरे, मूंग, चंवला में पानी भर गया। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेंद्र लांबा ने बताया कि बरसात से बाजरा, मूंग, मोठ आदि में नुकसान की संभावना है। जबकि ग्वार, मूंगफली व बाद में बोए गए बाजरे में नुकसान नहीं है। किस क्षेत्र में कितना नुकसान हुआ। इसका गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। किसानों का कहना है कि पहले बरसात नहीं होने से कई फसल जल गई। जबकि अब कटी फसल में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान हुआ है। वहीं, शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बरसात हुई।राजस्थान में जाते हुए मानसून से और भी बारिश की आशंका है ..

Related posts

रोजाना इस विशेष उपाय से झुर्रियां और फाइन लाइंस को करें दूर

Admin

राष्ट्रपति चुनाव 2022: राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दर्ज की उम्मीदवारी, पीएम मोदी-अमित शाह भी रहे मौजूद

Live Bharat Times

NDA ने फायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, पेंटर, लोअर डिवीजन क्लर्क ओर अन्य। (Group C) पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Admin

Leave a Comment