Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

ट्रेडमिल पर सिर्फ 15 मिनट का व्यायाम…. दिलाए इन तकलीफों से आराम

आज की इस दौड़भाग की ज़िन्दगी में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रखना काफी जरूरी है।  लेकिन इस तेज लाइफ स्टाइल में समय की कमी के चलते इंसान चाह कर भी व्यायाम करने के लिए जिम या पार्क नहीं जा पाते।  लेकिन यदि ऐसे लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ 15 मिनट घर पर ही रहकर ट्रेडमिल पर रनिंग या वाक करे तो एक स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।

ट्रेडमिल पर कुछ देर व्यायाम करने के दौरान और बाद में आपका दिमाग काफी शांत रहता है।  आप खुश होते हैं की आपने अपने शरीर के लिए कुछ किया इस प्रक्रिया के दौरान आपके दिमाग से हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होता है जिसे एंडोफिर्स कहते है।  इसकी वजह से आप पूरा दिन तनावरहित और फ्रेश महसूस करेंगे।

मोटापा कई बिमारियों की जड़ है। ये आपके शरीर में तभी घर करता है जब आप जितनी मात्रा में कैलोरी लेते हैं उतनी मात्रा में बर्न नहीं करते हैं।  वही एक्स्ट्रा कैलोरी फैट के रूप में आपके शरीर में जमा हो जाती है जो मोटापे को दावत देती है।  अगर आप रोज 15 से 20 मिनट तक ट्रेडमिल में जॉगिंग करते हैं तो ये एक्स्ट्रा कैलोरी आपके शरीर में कभी जमा नहीं होगी और आप मोटापे से बचे रहेंगे।

ट्रेडमिल वर्कआउट के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल  भी कम होता है। साथ ही साथ हार्ट अटैक की सम्भावना भी कम हो जाती है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

हल्दी वाले दूध के इन अद्भुत फायदों के बारे में आप भी जरूर जाने

Live Bharat Times

इलायची के ये अचूक टोटके करने से जल्द हो सकता हैं ये…

Live Bharat Times

Health Tips: दाद, खुजली और एक्जिमा से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, जानिए घरेलू उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment