Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

डेब्यू फिल्म ‘मसान’ के 7 साल पूरे होने पर विक्की ने शेयर की खास तस्वीरें

बहुमुखी प्रतिभा के धनी बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की पहली फिल्म मसान ने हिंदी सिनेमा में सात साल पूरे कर लिए हैं. नीरज घैवान द्वारा निर्देशित, मसान में विक्की, श्वेता त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार थे. मसान विक्की के करियर की अहम फिल्म मानी जाती है. फिल्म को समीक्षकों द्वारा भी अनुकूल रूप से वर्णित किया गया है. फिल्म में सभी की एक्टिंग दिल को छू लेने वाली है. फिल्म के कुछ डायलॉग्स और सीन भी अमर हो गए हैं. मसान के सात साल पूरे होने पर विक्की कौशल ने इस फिल्म से अपनी एक तस्वीर शेयर की है और फिल्म के सात साल पूरे होने का जश्न मनाया है.

फिल्म मसान के 7 साल पूरे होने पर विक्की द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर विक्की कौशल के पिता ने भी कमेंट किया. इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी, जोया अख्तर और डायरेक्टर नीरज ने भी विक्की के पोस्ट की तारीफ की है. आपको बता दें कि फिल्म मसान को 2016 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. इसके अलावा मसान को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. भारत के बाहर भी फिल्म मसान को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं.

आपको बता दें कि फिल्म मसान एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जो 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म से ही विक्की कौशल ने बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया था. इसके अलावा इस फिल्म के जरिए ही डायरेक्टर नीरज घैवान ने अपने निर्देशन के करियर की शुरुआत की थी.

 

Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

राखी सावंत के दूसरे पति पर रेप का आरोप, ईरानी महिला का दावा- पांच महीने तक किया शोषण

Admin

जब ऋतिक रोशन सार्वजनिक रूप से अपने प्रशंसक के पैर छुए

Live Bharat Times

चारु आसोपा के आरोपों के बाद सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने तोड़ी चुप्पी

Live Bharat Times

Leave a Comment