Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोशियल मीडिया पर छिड़ी बहस, लिया एक-दूसरे पर तंज

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन इस बार वॉर्नर को फ्रैंचाइज़ी ने रिटेन नहीं किया।

डेविड वॉर्नर इस समय शानदार फॉर्म में हैं।


एक समय था जब ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का अहम हिस्सा हुआ करते थे। उनकी कप्तानी में ही टीम ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। वार्नर की कप्तानी में टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले आईपीएल में इस टीम ने सीज़न के बीच में ही वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को बतौर कप्तान नियुक्त किया।  इसके बाद फ्रैंचाइज़ी ने वॉर्नर को रिटेन भी नहीं किया। इसका मतलब है कि इस बार वॉर्नर मेगा ऑक्शन में उतरेंगे जहां फ्रैंचाइज़ी उन पर दांव लगाएंगी। टीम ने वार्नर को इसलिए छोड़ा क्योंकि वह फॉर्म में नहीं थे। अब इस बल्लेबाज़ की फॉर्म में वापसी हो गई है।

वॉर्नर ने इस समय खेली जा रही एशिज़ सीरीज़ में जोरदार बल्लेबाजी की है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले तीन मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज़ पर कब्जा कर लिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी। इसके बाद एक फैन ने ट्वीट किया कि 2022 में होने वाली मेगा ऑक्शन में फ्रैंचाइज़ी ने अच्छे खिलाड़ियों को चुना।

फ्रैंचाइज़ी ने ट्वीट किया
इस फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए वॉर्नर ने लिखा, “संदिग्ध।” इसके बाद फ्रैंचाइज़ी ने फिर ट्वीट कर वॉर्नर को एशिज़सीरीज़ जीतने पर बधाई दी और नीलामी का भी जिक्र किया। फ्रैंचाइज़ी ने लिखा, “एशिज़ सीरीज़ जीतने पर डेवी को बधाई। ऐसा लगता है कि आप फॉर्म में हैं और इसका लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि आपकी नीलामी अच्छी होगी।

टी20 वर्ल्ड कप में रॉकेट
आईपीएल-2021 के पिछले कुछ मैचों में वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी-11 में जगह नहीं दी थी. ICC T20 World Cup का आयोजन IPL के बाद ही हुआ था। इस वर्ल्ड कप में वार्नर ने फॉर्म में वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सात मैचों में 289 रन बनाए और वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

Related posts

आईसीसी की तरफ से मिली मंजूरी, मार्च से लेकर जून तक ढाई महीने के विंडो में खेला जाएगा आईपीएल

Live Bharat Times

बुरे वक्त में धोनी मेरे साथ खड़े रहे..: कोहली ने एक बार फिर माही से अपनी दोस्ती पर की बात

Live Bharat Times

धमाल मचा देगा वेस्ट इंडीज क्रिकेट का ये नया फॉर्मेट …… महिला पुरुष साथ में मिलकर ठोकेंगे ताल

Live Bharat Times

Leave a Comment