Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल

हर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत रखना चाहती है। इसके लिए वह बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। कभी-कभी इन प्रोडक्ट की वजह से ज्यादा परेशानियां हो जाती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको देसी उपचार करने चाहिए। देसी उपचार से आपकी स्किन को बहुत से बेनिफिट मिल सकते हैं। उम्र के साथ चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस को दूर करने के लिए भी कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। आज हम आपको टमाटर और हल्दी के प्रयोग के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
टमाटर का रस निकाल लीजिए। अब उसमें थोड़ी हल्दी मिक्स कीजिए। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। इसके अलावा मुंहासों की समस्या में भी राहत मिलेगी। ज्यादा धूप मैं रहने की वजह से टैनिंग की समस्या भी हो जाती है। सन टैनिंग की समस्या में भी टमाटर और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपकी टैनिंग दूर होगी। इसके अलावा इनके ऊपर मौजूद झुर्रियों को दूर करने के लिए भी टमाटर और हल्दी का प्रयोग किया जा सकता है। रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन को फायदा होगा।

Related posts

लंका के सामने टीम में वापसी के लिए तीन खिलाडी तैयार, जल्द ही आएंगे मैदान पे

Live Bharat Times

350 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तरह चमकने वाला यह गाजियाबाद का नया रेलवे स्टेशन

Admin

ट्रंप का नोबेल जीतने का सपना टूटा, मारिया कोरिना मचाडो को शांति पुरस्कार

Live Bharat Times

Leave a Comment