Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

दांतों की कैविटी को दूर करने के लिए अपनाएं यह देसी इलाज

आजकल गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से दातों की बहुत सी समस्याएं हो जाती है। कभी-कभी हम इन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं देते। लेकिन बाद में यह बहुत बड़ा रूप ले लेती है। इसलिए दांतों का सही तरीके से ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप दांतों की सही तरीके से सफाई नहीं करते तो कैविटी की समस्या हो जाती है। अगर यह सामान्य है तो आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ उपाय लेकर आए हैं जो कैविटी में आपको हेल्प करेंगे।
अगर आपको दांतों की कैविटी है तो लहसुन का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए लहसुन की 10 12 कलियां लेकर उसकी एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कैविटी वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद कुल्ला करके मुंह को साफ कर लें। दांतों की कैविटी में फिटकरी का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। फिटकरी में मौजूद तत्व मुंह में मौजूद प्लाक को निकालने में हेल्प करते हैं। इसके अलावा बैक्टीरिया को भी दूर करती हैं। इसलिए आपको फिटकरी के पानी के कुल्ले करने चाहिए। दांतों की कैविटी में नारियल तेल भी मददगार होता है। आप शुद्ध नारियल का तेल थोड़ा सा ले लें और अपने दांतों में लगाएं। थोड़ी देर तक इसे अपने मुंह में ही रहने दें। उसके बाद कुल्ला कर लें। इन सब उपायों से आपको कैविटी में राहत मिलेगी। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

गुलाबजल के इस्तेमाल से दूर करे चेहरे के दाग धब्बे तथा ब्लैकहेड्स, ऐसे करे प्रयोग

Live Bharat Times

Dry Fruits For Health: महसूर होती है कमजोरी, तो इन ड्राय फ्रूट्स का सेवन है फायदेमंद

Live Bharat Times

रोजाना सुबह खाली पेट खाएं एक आंवला, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment