Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

दिनेश कार्तिक के टी20 में 16 साल: 2006 में भारत के पहले मैच में थे टीम का हिस्सा, DK के अलावा सभी खिलाड़ियों ने संन्यास लिया

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज नौ जून से शुरू हो रही है। दिनेश कार्तिक इस सीरीज के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए पहला इंटरनेशनल टी20 मैच भी खेला और 160वें इंटरनेशनल टी20 मैच के लिए टीम का हिस्सा भी हैं।

भारत ने अपना पहला टी20 मैच 2006 में खेला था
भारत ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला था। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला गया था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, अजीत अगरकर, इरफान पठान और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हुए। टीम में दिनेश कार्तिक भी थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ग्रीम स्मिथ, हर्शल गिब्स, एबी डिविलियर्स और एल्बी मोर्कल टीम का हिस्सा थे।

दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले उस मैच में नौ विकेट पर 126 रन बनाए थे। यह लक्ष्य भारत ने एक गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सफल रन चेज में दिनेश कार्तिक को 28 गेंदों में 31 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कार्तिक दोनों टीमों में एकमात्र खिलाड़ी हैं जो अभी भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं
जब भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला था। उस मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दिनेश कार्तिक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार फिर भारत की युवा टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे। कार्तिक ने अब तक भारत के लिए 32 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26 पारियों में 33.25 की औसत से 399 रन बनाए हैं। वे 14 मौकों पर नाबाद रहे हैं।

2006 में पहले टी20 के बाद से भारत ने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं
भारत ने 2006 से अब तक कुल 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें से उसे 104 मैचों में जीत मिली है जबकि 51 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. मजेदार बात यह है कि जब भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले टीम ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला था.

 

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास: गंभीर का तोड़ा रिकॉर्ड

Live Bharat Times

राजस्थान पर गुजरात का का पलड़ा भारी : IPL 2022 में इनके बीच खेले गए दो मैच, दोनों में गुजरात को मिली जीत

Live Bharat Times

RCB Vs KKR मैच में आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जेसन रॉय पर जुर्माना लगाया गया

Live Bharat Times

Leave a Comment