Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली: बीबीसी स्क्रीनिंग विवाद की जांच करेगी दिल्ली यूनिवर्सिटी कमेटी

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 27 जनवरी को बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कला संकाय भवन के बाहर हुए हंगामे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

शनिवार को एक अधिसूचना में, विश्वविद्यालय ने कहा, “कुलपति ने विश्वविद्यालय में अनुशासन लागू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति विशेष रूप से 27 जनवरी की घटना की जाँच करेगी, जो आर्ट फेकल्टी के बाहर और गेट नंबर ४ के बहार हुई थी।”

समिति की अध्यक्षता मुख्य प्रॉक्टर रजनी अब्बी कर रहे हैं और इसमें प्रिंसिपल सहित छह अन्य सदस्य हैं। समिति को सोमवार शाम पांच बजे तक अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपने को कहा गया है।

शुक्रवार को 24 छात्रों को हिरासत में लिया गया था और नॉर्थ कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रॉक्टर ने कहा था कि छात्रों ने स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं ली थी इसलिए पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने दावा किया कि स्क्रीनिंग राजनीतिक कारणों से आयोजित की गई थी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित श्रिया लोहिया को बधाई दी

Live Bharat Times

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में केएल राहुल की जगह लेंगे ईशान किशन, चोटिल है केएल राहुल

कोरोना के मामलों में कमी के बाद घरेलू उड़ानों से हटाया गया प्रतिबंध, आज से फ्लाइट की 100 प्रतिशत सीट होगी बुक

Live Bharat Times

Leave a Comment