Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

देहरादून : सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को देहरादून में सीएम आवास में प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग होगी। सीएम आवास में होने जा रही इस बैठक में अलग अलग विभागों के मुद्दे और विभागीय सेवा नियमावली पर चर्चा होगी। बैठक में सबसे अहम् मुद्दा जोशीमठ में हुए भूँ धसाव के चलते जो परिवार प्रभावित हुए हैं उनके लिए पुनर्वास और विस्थापन निति के प्रस्ताव पर मुहर लगना है। इसके साथ ही साथ प्रदेश में जमीन की नयी सर्किल दरों पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में विधानसभा के आने वाले बजट सत्र के लिए निश्चित स्थान और तिथि पर भी अंतिम निर्णय होने की सम्भावना है। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव के आने की भी सम्भावना है। गौरतलब है की  कैबिनेट की पिछली बैठक में आंदोलनकारियों के आरक्षण के मुद्दे पर एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई गई थी। उपसमिति द्वारा राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट दे दी गयी है। आज की बैठक में कैबिनेट के सामने उपसमिति की सिफारिशें रखी जाएंगी। इन सिफारिशों के आधार पर ही कैबिनेट अपना निर्णय देगी।

इन सबके अलावा आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में परिवहन विभाग के सरकारी वाहनों की खरीद के प्रस्ताव और नई पर्यटन नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है। सरकार  की मंशा यात्रा सीजन शुरू होने से पहले इस नीति को लाना है ताकि समय रहते उस निति के बारे में सभी हित धारकों को जानकारी हो सके। कैबिनेट की बैठक में अवस्थापना विकास और निवेश बोर्ड, विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी, गृह, कार्मिक समेत अन्य अलग अलग विभागों के कर्मचारियों से जुड़ी सेवा नियमावली और उनमें संशोधन के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

Related posts

T20 World Cup: ‘एक सिक्के के दो पहलू होते हैं…’, हार के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे सचिन तेंदुलकर  

Live Bharat Times

कंगना रनौत को मिला प्यार! शेयर की रोमांटिक शायरी, पोस्ट से मचा तहलका

Live Bharat Times

‘इमरान खान पर एक और हमले की संभावना’

Admin

Leave a Comment