Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दो दोस्तों की कार दुर्घटना में मौत, एक घर का अकेला दूसरे की एक महीने बाद थी शादी

रविवार रात दो घरों के चिराग दीपावली से पहले ही बुझ गए। मेरठ से मवाना लौटते वक़्त एक कार दुर्घटना में दो दोस्तों की जान चली गयी। घर वापसी के रास्ते में दोनों दोस्तों की कार एक पेड़ से टकरा गयी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई दोनों दोस्तों के घर में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकार के मुताबिक़, रविवार की देर रात करीब दो बजे के करीब मवाना के गुड़ मंडी इलाके के रहने वाले व्यवसायी मुकेश अग्रवाल का इकलौता  पुत्र अक्षित अपने दोस्त हस्तिनापुर के रठौरा खुर्द निवासी साहिल नारांग पुत्र चिरंजी नारंग के साथ अपनी कार में सवार होकर मेरठ से मवाना की ओर लौट रहा था। कार के जब मवाना के बाहर स्थित आईटीआई कालेज के करीब पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई टक्कर के चलते कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी कर शव की शिनाख्त करी और घटना के बारे में  परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ओर जहाँ अक्षित परिवार में अकेला बेटा था तो वहीँ दूसरी ओर साहिल की करीब एक महीना बाद शादी होनी थी।

साहिल नारंग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि आने वाले चार दिसंबर को साहिल की शादी होनी थी जिसके लिए वह शॉपिंग की तैयारियों में लगा हुआ था। वह अपने दोस्त अक्षित की मदद से शादी के सभी काम शादी से पूर्व ही निपटा रहा था, दोनों किसी जरूरी काम से मेरठ गए हुए थे, जहां पर वह लेट हो गए और देर रात वापस लौटते वक्त ये हादसा हुआ।

 

Related posts

दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह, राजघाट पर आयोजित संकल्प सत्याग्रह को नहीं मिली ईजाजत

Live Bharat Times

यूपी के मैनपुरी में जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे,दो औरतों सहित 6 घायल।

Live Bharat Times

पुराना एसी देकर नया हो रहा है! दिल्ली में बिजली कंपनियों ने शुरू की एसी रिप्लेसमेंट योजना

Live Bharat Times

Leave a Comment