Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म! जान से मारने की धमकी देकर जबरन बनाएं संबंध

विस्तार झारखंड के गुमला जिले में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के महुआ टोली जंगल की है। आरोप है कि तीन नाबालिग युवकों ने घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर मेले से अपहरण किया फिर जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपियों ने जबरन संबंध बनाए।

 

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों ने पूछताछ की जा रही है।
घटना के 12 घंटे बाद सिसई थाने में पहुंचकर युवती ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह चीखती चिल्लाती रही। इसके बावजूद आरोपियों को दया नहीं आई। बताया जाता है कि तीनों आरोपी भी नाबालिग है।

पीड़िता गुरुवार को अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने गई थी। मेले से ही तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। लड़की को बाइक पर बैठाकर आरोपी महुआ टोली जंगल ले आए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस दौरान पीड़िता ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी रात दरिंदों की नजर से इधर उधर छिपती रही। सुबह होने के बाद वह अपने घर पहुंची। लोक लाज व आरोपियों की धमकी के कारण पहले दिन लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

दूसरे दिन लड़की ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची। पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज किया। इस संबंध में सिसई के थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। थाने में लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

न्यूज़रीच ने स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा की गई पहल `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4आई’ के अंतर्गत फंड जुटाया.

Admin

Ola Cabs की फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी करने वाले अन्तर्राजिय अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

Live Bharat Times

Health Tips: ये बुरी आदतें आपको कम उम्र में बना देंगी बूढ़ा, आज से बनाएं इनसे दूरी

Live Bharat Times

Leave a Comment