Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पार्क में लगी मुर्तियां और छाता भी चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज

जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में लगी फाइबर की मूर्ति का छाता ही चोर ले गए। इससे पहले भी यहां एक स्कल्पचर के हाथ को घूमने आने वाले लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि, आवासन मंडल ने क्षतिग्रस्त हाथ को सही करवा दिया था।

छतरी चोरी किए जाने के मामले में आवासीय अभियंता केके दीक्षित ने बताया कि जानकारी में आने के बाद शिप्रापथ थाने में शिकायत दी है। साथ ही स्कल्पचर्स बनाने वाली आदिति गर्ग से सम्पर्क किया है। जल्द ही छतरी को लगवा दिया जाएगा। वहीं, शिप्रापथ थाना पुलिस एसएचओ नेमीचंद का कहना है कि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
रामबाग सर्कल से चोरी हुईं छह मूर्तियां अब तक नहीं मिली हैं। 23 अक्टूबर को सुबह चार चोर आए और छह मूर्तियां चुरा भाग गए थे। ढाई माह बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। साथ ही अब तक नई मूर्तियां भी सर्कल पर नहीं लगी हैं। जेडीए एक्सईएन राजेश पाल का कहना है कि रख-रखाव करने वाली फर्म को मूर्तियां लगाने के लिए कहा है। जल्द ही मूर्तियां लग जाएंगी।

Related posts

कोविड-19: पांच राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन वेरिएंट, अब तक 23 मामलों की पुष्टि, सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश : चुनाव के दौरान शराब की अवैध बिक्री पर लगा प्रतिबंध, आबकारी विभाग ने रोकी अस्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया

Live Bharat Times

बीजेपी मिशन 2024 – क्यां ईन राज्यो में बीजेपी है चिंतीत?, सर्वे के आंकडे क्यां कह रहे है

Admin