Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पार्क में लगी मुर्तियां और छाता भी चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज

जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में लगी फाइबर की मूर्ति का छाता ही चोर ले गए। इससे पहले भी यहां एक स्कल्पचर के हाथ को घूमने आने वाले लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि, आवासन मंडल ने क्षतिग्रस्त हाथ को सही करवा दिया था।

छतरी चोरी किए जाने के मामले में आवासीय अभियंता केके दीक्षित ने बताया कि जानकारी में आने के बाद शिप्रापथ थाने में शिकायत दी है। साथ ही स्कल्पचर्स बनाने वाली आदिति गर्ग से सम्पर्क किया है। जल्द ही छतरी को लगवा दिया जाएगा। वहीं, शिप्रापथ थाना पुलिस एसएचओ नेमीचंद का कहना है कि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
रामबाग सर्कल से चोरी हुईं छह मूर्तियां अब तक नहीं मिली हैं। 23 अक्टूबर को सुबह चार चोर आए और छह मूर्तियां चुरा भाग गए थे। ढाई माह बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। साथ ही अब तक नई मूर्तियां भी सर्कल पर नहीं लगी हैं। जेडीए एक्सईएन राजेश पाल का कहना है कि रख-रखाव करने वाली फर्म को मूर्तियां लगाने के लिए कहा है। जल्द ही मूर्तियां लग जाएंगी।

Related posts

ममता का शपथ ग्रहण: राज्यपाल आज दोपहर 2 बजे ममता बेनर्जी समेत 3 विधायकों को दिलाएंगे शपथ, जानिए अग्निकन्या से सीएम बनने तक का सफ

Live Bharat Times

रोगों में बेहद फायदेमंद है नारियल पानी का सेवन, गंभीर समस्याएं हो सकती हैं आसानी से ठीक

Admin

Met Gala 2023: सफेद मोतियों से जड़ा प्रबल गुरुंग गाउन में आलिया भट्ट दिखी स्वर्ग से उत्तरी अप्सरा जैसी

Live Bharat Times