Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर किसानो का विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं, लेकिन उससे पहले वह पंजाब के अमृतसर जिले में डेरा राधा स्वामी ब्यास पहुंचेंगे. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह राजनीतिक दौरा हो सकता है।

 इसके चलते किसानों ने मोदी के ब्यास पहुंचने से पहले ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. किसानों ने घोषणा की है कि पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका जाएगा। इस विरोध के साथ ही किसानों ने पंजाब के डेरों और धार्मिक संगठनों के प्रमुखों से भी प्रधानमंत्री मोदी से न मिलने की अपील की है. किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों और श्रमिकों के पक्ष में नहीं हैं।
 किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री के बेटे को बचाने का प्रयास किया है. किसान नेता ने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए सभी वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। किसान नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी पंजाब आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा.

Related posts

लाइगर मनी लॉन्ड्रिंग केस: विजय देबरकोंडा हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए

Admin

उत्तराखंड : गैरसैंण में होगा 13 से 18 मार्च तक चलने वाला बजट सत्र

Admin

शाहरुख की पत्नी की बढ़ी परेशानी, गौरी के खिलाफ एफआरआई दर्ज, जानें पूरा मामला

Live Bharat Times

Leave a Comment