Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनिया

प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार कोरोना संक्रमित, एक दिन पहले लंदन के म्यूजियम में लोगों से कर रहे थे मुलाकात

ब्रिटेन के राजघराने से आने वाले प्रिंस चार्ल्स कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। शाही घराने के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी संदेश में कहा गया कि चार्ल्स गुरुवार सुबह संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते उन्हें विनचेस्टर का अपना दौरा रद्द करना पड़ा है।


73 साल के प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार शाम को ही ब्रिटिश संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों से मुलाकात की थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कई और लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई है। चार्ल्स के साथ उनकी पत्नी कैमिला भी कार्यक्रम में थीं, जबकि ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक भी उनसे मुलाकात करने वालों में शामिल थे। प्रिंस चार्ल्स के दफ्तर क्लैरेंस हाउस के मुताबिक, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज के साथ बूस्टर भी लगी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि उनकी स्थिति कैसी है और वे क्वीन एलिजाबेथ से मिले हैं या नहीं। महारानी एलिजाबेथ की इच्छा- चार्ल्स की पत्नी हों महारानी इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की इच्छा है कि राजकुमार चार्ल्स के महाराज बनने पर उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाए। महारानी का यह महत्वपूर्ण हस्तक्षेप राजशाही के भविष्य को आकार देगा और शाही परिवार में डचेस ऑफ कॉर्नवाल का स्थान सुनिश्चित करेगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा है कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर डचेज ऑफ कॉर्नवाल कैमिला (74) महारानी होंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (95) ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने प्लेटिनम जुबली संदेश में कैमिला का समर्थन किया और शाही घराने के भविष्य को आकार दिया। महारानी ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला को क्वीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाए।

Related posts

श्रीलंका की सरकार अपने लेन-देन का दुनिया के सामने रखेगी लेखा-जोखा,

Live Bharat Times

आईएमएफ को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है…’: मरियम नवाज ने इमरान खान पर कटाक्ष किया

Live Bharat Times

यूक्रेन को जिस तरह मिल रही है विदेशी मदद, सुरक्षित बाहर आ रहे शरणार्थी, अब रूस कर सकता है वहां हमला, अलर्ट जारी

Live Bharat Times

Leave a Comment