Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

फ्रिज से आ रही हे बदबू तो इन तरीको से बदबू दूर भगाए।

कई बार फ्रिज का गेट खोलते ही हम फ्रिज से एकदम दूर भाग जाते हैं, क्योंकि बदबू इतनी अधिक होती है। फ्रिज से बदबू आने का कारण अधिक समय तक फ्रिज में ही रहने से भी चीजें खराब होने लग जाती है और वह अन्य सामान की खुशबू के साथ मिक्स होकर बदबू की तरह फैल जाती है। एक कारण यह भी है कि कई बार जब हम चीजों को नहीं ढंकते हैं और वह फ्रिज में ही रह जाती है, इस वजह से भी फ्रिज बदबू मारने लगता है। लेकिन कुछ बदलाव कर इस बदबू से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे में क्या करें?

1.सोड़ा:
फ्रिज से लगातार बदबू आ रही है तो आप खाने वाला सोड़ा एक कटोरी में लेकर रख दीजिए। बदबू नहीं आएगी।

2.पुदीना:
पुदीने में बदबू को कम करने की क्षमता मौजूद है। ऐसे में आप एक कटोरी में पुदीने को या तो फ्रिज में रख सकते हैं या फ्रिज की सफाई के दौरान अर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह संतरे का अर्क भी होता है। इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

3.कॉफी बीन्स:
कॉफी बीन्स काफी स्ट्रांग होते हैं, आप बीन्स को एक कटोरी में लेकर फ्रिज में रख सकते हैं इससे आपकी फ्रिज की बदबू खत्म हो जाएगी। और फ्रिज में सिर्फ कॉफी की महक आएगी।

4.फ्रिज में पेपर:
अगर आप बदबू से परेशान हो गए है तो फ्रिज में एक पेपर का बंडल रख दीजिए। न्यूज पेपर आसानी से बदबू को सोख लेता है।

5.नींबू:
नींबू का भी प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद खट्टी खुशबू से आसानी से फ्रिज की बदबू को दूर किया जा सकता है। आधा काटकर नींबू को फ्रिज में रख दीजिए।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

Dry Fruits For Health: महसूर होती है कमजोरी, तो इन ड्राय फ्रूट्स का सेवन है फायदेमंद

Live Bharat Times

बालों का झड़ना नहीं रुक रहा है, तो फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट गीतिका मित्तल के बताए इन टिप्स को अपनाएं

Live Bharat Times

Benefits Of Cherry: चेरी में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की तमाम परेशानियों को दूर कर सकते हैं.हैरान हो जाएंगे जानकर चेरी खाने के फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment