Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

बहुत कम लोगों के हाथों में होता है X और M का निशा

 

हस्तरेखा विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र अनुसार हाथ की रेखाओं से जिस तरह आप अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। उसी प्रकार हाथ की रेखाओं से बनने वाले निशान भी बहुत कुछ बताते हैं। क्या आपने कभी अपने हाथ में रेखाओं से बनने वाले निशान पर गौर किया है। रेखाएं कई तरह के चिन्ह बनाती हैं। जानिए हाथ पर बनने वाले X और M के निशान का क्या मतलब है?

कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में X का निशान बनता है वे लोग बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। ये निशान ह्रदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच में बनता है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में बहुत ही कम लोगों के हाथों में यह देखने को मिलता है। जिनके हाथों में ये निशान बनता है उन्हें जीवन में धन संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग समाज में काफी सम्मान पाते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से पीछे नहीं हटते। इन लोगों की मैरिज लाइफ भी समान्यत: अच्छी रहती है। इन्हें अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ज्ञानी, बड़ा नेता या फिर कोई बड़ा काम करने वाला इंसान होता है। इन लोगों की सिक्‍स्‍थ सेंस भी जबरदस्‍त मानी जाती है।

यदि हाथ में M निशान बनता है तो इसका मतलब आप में साहस कूट-कूट कर भरा है। ऐसे लोग बहुत साहसी और चुनौतीपूर्ण कार्य करने वाले होते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान स्थापित करने में मेहनत करनी पड़ती है। ये जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते। ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं। जो अपना रास्ता स्वयं ही बनाने में यकीन रखते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। हालांकि इनकी शादीशुदा लाइफ तनाव पूर्ण रहती है। ऐसे लोग शांत व सज्जन होते हैं। दूसरों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ये किसी भी चीज को पहले ही भांप जाते हैं। इसलिए इनके सामने झूठ नहीं बोला जा सकता।

Related posts

घर में यह 2 उपाय करने से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Live Bharat Times

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन है व्रत, भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

Live Bharat Times

प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि को करें ये उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment