Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड आरआरआर के नाटू-नाटू को मिला

95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2023 ने शानदार शुरुआत के बाद टीवी और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लॉस एंजेलिस में चल रहे अवॉर्ड शो में हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं। भारतीय फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया है। इस साल डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। आरआरआर इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। आरआरआर ने यह पुरस्कार जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया
आरआरआर के नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी ने अपनी मनोरंजक स्पीच से सभी को मदहोश कर दिया। इस गाने का नाम सुनकर पूरा डॉल्बी थिएटर खुशी से झूम उठा।

इसके अलावा भारतीय लघु वृत्तचित्र फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी ऑस्कर 2023 में एक पुरस्कार जीता है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची हैं। उनके लुक की भी काफी चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि पिछले साल देश में बॉलीवुड फिल्मों की हालत भले ही खराब रही हो, लेकिन साउथ सिनेमा का दबदबा रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ न केवल देश बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म की स्टार कास्ट को लोगों ने इतना पसंद किया कि फिल्म के पोस्टर, वीडियो और गाने महीनों बाद भी वायरल होते रहते हैं।

Related posts

अब आएगा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ यूनिवर्स! शो के निर्माता की घोषणा

Admin

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ऐश्वर्या की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ ने 10 दिनों में कमाए 200 करोड़ रुपये, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पछाड़ा

Admin

फरीदाबाद: जीवन ज्योत कौर ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, विधायक सीमा त्रिखा ने किया अभिनंदन

Live Bharat Times

Leave a Comment