Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारतमनोरंजन

भारत – पाकिस्तान T20 World Cup मैच से पहले ग्राउंड में नजर आएँगे अक्षय-कैटरीना !

मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का लोग बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है। इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है। आप सभी को बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी के चलते इस समय फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन जारी हैं।

कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी को रणवीर सिंह के नए शो द बिग पिक्चर में देखा गया था। अब कुछ रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि जल्द ही अक्षय कुमार भी इस फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़कर इसका प्रमोशन शुरु करेंगे। खबरों के अनुसार यह प्रमोशन भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान शुरु होगा और इस दौरान सुपरस्टार अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। सामने आने वाली खबर के अनुसार ये तीनों मिलकर पर फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि मैच दुबई में होगा और सूत्र ने यह भी कहा कि जहां मैच दुबई में होगा, वहीं अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी इस सेगमेंट की शूटिंग मुंबई के स्टार ऑफिस में करेंगे। केवल यही नहीं बल्कि सूत्र ने आगे यह भी कहा है कि, ‘इस गतिविधि के बाद, अक्षय कुमार स्पष्ट रूप से अन्य प्रकार के प्रचारों जैसे कार्यक्रमों, साक्षात्कारों, टीवी प्रदर्शनों आदि के लिए उपस्थित होंगे।’ बात करें फिल्म सूर्यवंशी के बारे में तो यह पहले 24 मार्च 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण इसे रिलीज नहीं किया गया। वहीं अब सिनेमाघर खुलने के बाद मेकर्स ने इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है।

Related posts

साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के बारें में जानिए। कब से लगेगा ग्रहण ?

Live Bharat Times

पैट्रोल व डीज़ल कीमतों में वृद्धि को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

Live Bharat Times

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) के द्वारा जेलर पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

Leave a Comment