Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

भोले बाबा को करना है प्रसन्न तो सावन के महीने में जरूर ले आए इन वस्तुओं को घर

सावन का शुभ महीना 14 जुलाई से शुरू हो गया है।  चारो और बम भोले की गूंज है और शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने का कोई भी तरीका छोड़ नहीं रहे हैं। ऐसे में शास्त्रों में कुछ वस्तुओं का जिक्र है जिन्हें अगर आप सावन में घर ले आएं तो भोलेनाथ की कृपा से भाग्योदय होता है. आइए जानते हैं सावन में कौन सी चीजें खरीदने से शिव जी प्रसन्न होते हैं.

त्रिशूल :त्रिशूल को तीन देव और तीनों लोकों का प्रतीक माना गया है. इसके घर में होने से अपदाओं का डर नहीं रहता. तांबे या चांदी का त्रिशूल घर में रखना शुभ माना गया है. शिव जी का त्रिशूलबुरी शक्तियों से  घर और परिवार की रक्षा करता है.

रुद्राक्ष :रुद्राक्ष स्वंय शिव जी का पर्याय माना गया है. इसे सावन में शुभ मुहूर्त में घर लाने से व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. साथ ही सावन में रुद्राक्ष की माला धारण करने से समस्त बीमारियों का नाश होता है. घर में रुद्राक्ष रखने से सकारात्मकता आती है.

भस्म :कहते है शिव जी की रमाई भस्म को घर में रखने से दरिद्रता कभी नहीं आती. इसे सावन के किसी भी सोमवार के दिन शिव मंदिर से ले आएं और एक चांदी की डिब्बे में रख दें. पूरे महीने उसे शिव पूजा में शामिल करें इसके बाद तिजोरी या धन के साथ पर रखे दें. ऐसा करने से बरकत बनी रहेगी.

डमरू :भोलेनाथ के साथ हमेशा नजर आने वाले डमरू के घर में होने से कभी अमंगल नहीं होता. डमरू की ध्वनि में इतनी शक्ति है जो घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है.

गंगाजल :अगर आप सावन के पहले दिन या किसी भी सोमवारको गंगाजल घर लाकर किचन में रख दें. इससेघर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में कभी कमी नहीं आएगी.

चांदी का कड़ा :सावन का महीने में चांदी का कड़ा खरीदना शुभ माना जाता है. जो जातक चांदी का कड़ा हाथ या पैर में पहनने के इच्छुक हैं वो इसे सावन के शुभ मुहूर्त में धारण करें.

                                                  Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

होलिका दहन 2026: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

Live Bharat Times

मकर संक्रांति पर दुर्लभ संयोग! इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

Live Bharat Times

वास्तु फॉर होम: क्या आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो? तो बिना असफल हुए इन 7 वास्तु टिप्स का पालन करें

Admin

Leave a Comment