Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

मिटि स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम ,बिधायक हुए सामिल

कटक जिले के बांकी अनुमंडल अंतर्गत दमपडा प्रखंड में स्थित घसिपुट नियंत्रित बाजार समिति में किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि बिधायक देबी रंजन त्रिपाठी थे,जिन्होंने बताया की कैसे किसानों को कृषि मशीनरी ओर सुबिधायें तक पहुंच प्राप्त हो सकती है,साथ ही साथ उनकी फसल की पैदाबर कैसे बढ़ाई जा सकती है ।कटक जिला परिसद के सदस्य आसीस साहू,बांकी विधानसभा चुनाब क्षेत्र के केंद्रीय जिला परिसद सभ्या रहे मिनती महापात्र,दमपडा मंडल के अध्यक्ष रहे प्रणब पटेल,कुसपांगी पंचायत के सरपंच नरेस बेउरा और पंचायत समिति के उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि पपु बेउरा ने समजाया की मिट्टी की जांच परख की जा सकती है ।इसे जमीन का उर्बर्ता माप लिया जाता है जिसे जमीन में रासायनिक सार का मात्राधिक प्रयोग ना करना पड़े ।इस सुविधा कृषि सूचना केंद्र में उपलब्ध है।किसान मिट्टी के नमूने लेकर किसान केंद्र में जाये और उसे परीक्षा करवा लें ।अगर सही मिट्टी होगा कम सार का इस्तेमाल करके फसल की आय दो गुनी होगा।दमपडा ब्लाक के सहायक कृषि अधिकारी बी पी रोज़लिन, ने अतिथियों के परिचय कराया और स्वागत भाषण दिया।बैठक की अध्यक्षता आत्मा की अध्यक्ष संजय महाराणा ने की । जिल्ला कृषि अधिकारी सुब्रत पीढ़ी ने बिस्तार से बताया की किसान खेती से कैसे लाभ उठा सकता है ।इसी दौरान कृषि रथ का उद्घाटन करते हुए बिधायक ने सुझाब दिया कि रथ 17 पंचायत में परिक्रमा करे और किसानों को जागरूक करे ।पांच स्वयं सहायक समिति को 10 हजार रुपये दे कर बिधायक ने सहायता प्रदान की ।

                                                  Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

जनरल बिपिन रावत के निधन पर संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ‘मैं आज लोकसभा में गहरे दर्द और भारी मन से खड़ा हूं’

Live Bharat Times

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले-आरएसएस मोहन भागवत का हो रहा हृदय परिवर्तन

Live Bharat Times

T20 World Cup 2021 के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया कप्तान

Live Bharat Times

Leave a Comment