Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

यूरोप में छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे ऋतिक रोशन और सबा

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सबा आजाद के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. हालाँकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ऋतिक और सबा कब शादी करेंगे, लेकिन इस जोड़े को भारत के बाहर छुट्टियों का आनंद लेते देखा गया है. पिछले कुछ दिनों से यूरोप वेकेशन एन्जॉय कर रहे इस कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. फैंस दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं और दोनों की तारीफ भी करने लगे हैं. हालांकि, ऋतिक और सबा अपना यूरोप ट्रिप पूरा करके मुंबई लौट आए हैं. ऋतिक की बहन सुनैना रोशन और मां पिंकी रोशन को भी इस जोड़े के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

एक दूसरे हाथ पकड़े नजर आए ऋतिक-सबा
ऋतिक रोशन और सबा को शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों की एक दूसरे का हाथ थामे हुए वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. यूरोप ट्रिप के दौरान सबा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की जो वायरल हो गईं. जिसके बाद लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी कर सकते हैं.

इस जोड़े ने गोवा में ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान की पार्टी में भी शिरकत की थी. सुजैन खान ने ऋतिक से तलाक के बाद अरसलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया है. 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

पोल्का डॉट ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में शमा सिकंदर ने हॉट फिगर फ्लॉन्ट किया

Admin

साउथ की क्रश्मीका मानी जानेवाली रश्मिका मंदाना टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में दिखेगी

Live Bharat Times

KBC 13 : अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय से होती है कंटेस्टेंट को जलन, जाहिर की अपनी ये इच्छा

Live Bharat Times

Leave a Comment