Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा ने दी खबर

राखी सावंत और विवादों का चोली दामन का साथ है। जहाँ कुछ समय पहले तक वह अपनी शादी और अपने पति आदिल को लेकर जमकर चर्चा में बनी हुई थी। वही कल जब राखी बिग बॉस मराठी में गयी थी तो वहां से ऐसी खबरे आयी के वह माँ बनने वाली थी और फिर उनका मिसकैरेज हो गया। हालांकि बाद में यह दोनों ही खबरे झूठी निकली। वहीँ अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है के मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है की राखी आज ही अपनी डांस अकेडमी भी लॉन्च करने वाली थीं। राखी की इस डांस अकेडमी में उनके पति आदिल खान दुर्रानी भी पार्टनर हैं वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक ट्वीट के जरिये राखी की गिरफ्तारी की खबर की कन्फर्म किया है। शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी को अब से कुछ देर बाद मुंबई पुलिस द्वारा अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। राखी सावंत की के मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में बताया गया है कि राखी सावंत पर आरोप है की उन्होंने अभी कुछ समय पहले एक महिला मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वाइरल कर दिया था। इसी मामले लेकर राखी सावंत की गिरफ्तारी हुई है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की ABA खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें आज यानी गुरुवार 19 जनवरी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Related posts

दिल्ली – मुझे सरकार डरा नहीं सकती – राहुल गाँधी

Live Bharat Times

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित, चलेगा 23 फरवरी से 11 मार्च तक

Live Bharat Times

दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा, मुंबई में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

Live Bharat Times