Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीति

आज काशी पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सी एम योगी करेंगे अगवानी, कल दोनों करेंगे गाजीपुर में जनसभा

आज शाम सात बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी पहुंचेंगे। राष्ट्रिय अध्यक्ष यहाँ सर्किट हाउस में आज रात्रि विश्राम करने के बाद कल  शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीपुराधिपति का दर्शन पूजन करेगें। इसके बाद कल 11 बजे वह पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिये गाजीपुर के लिए रवाना होंगे।गाजीपुर जाते वक़्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ में मौजूद रहेंगे। वहां यह दोनों नेता गाजीपुर के आईटीआई मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की काशी में अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज गुरुवार दोपहर तक वाराणसी  पहुंच जाएंगे । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने  कार्यकाल के विस्तार के बाद पहली बार काशी आ रहे हैं। राष्ट्रिय अध्यक्ष के काशी आगमन को देखते हुए पार्टी द्वारा उनके भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है।

नड्डा के काशी आगमन पर शहर के एयरपोर्ट तिराहा, महादेव वाटिका और गोकुल धाम पर उनका जबरदस्त स्वागत करने की तैयारियां हो रही हैं । इसके आलावा अतुलानंद स्कूल, सर्किट हाउस और मिंट हाउस पर महानगर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का गाजे बाजे के साथ स्वागत करेंगे।कल  20 जनवरी को सुबह दस बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दर्शन पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। इस दौरान मंदिर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले लहुराबीर और मैदागिन पर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रिय अध्यक्ष का स्वागत शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा  के जरिये करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। मुख्यमंत्री   बृहस्पतिवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी करेंगे।इधर मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।

Related posts

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चंपावत में जुलूस से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से 14 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Live Bharat Times

दीपावली पर महंगाई भत्ता का मिल सकता है तोहफा…. कर्मचारियों की टिकी निगाहें..

Live Bharat Times

उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे सीएम धामी

Live Bharat Times