Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दीपावली पर महंगाई भत्ता का मिल सकता है तोहफा…. कर्मचारियों की टिकी निगाहें..

हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक 10 अक्टूबर को होगी। दीपावली के ठीक पहले होने वाली इस बैठक में 20 से ज्यादा एजेंडे को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी इससे ज्यादा भी संख्या हो सकती है। दीपावली के ठीक पहले हो रही इस बैठक में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीपावली के पूर्व महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का फैसला कर सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से डीए में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद झारखंड सरकार को वैसे भी महंगाई भत्ता बढ़ाना है, ऐसे में अगर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता को तोहफा हेमंत सरकार देती है तो ना सिर्फ इससे कर्मचारियों की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो जायेगी, बल्कि बाजार में भी पैसा आयेगा और दीपावाली की रौनक बढ़ जायेगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस बाबत विभागों को सूचना भेज दी गयी है। मंत्रिपरिषद की बैठक रांची में सोमवार, 10 अक्टूबर, 2022 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। वहीं नयी भर्तियों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी।

Related posts

IPL में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह टीम को मैच जीतना जरुरी

Live Bharat Times

अभिनेता सैफ अली खान ने शुरू की साउथ की फिल्म ‘NTR 30’ की शूटिंग

Live Bharat Times

भारत की चरमपंथी छवि को आकार देने के लिए बीबीसी डॉक्यूमेंट्री हैचेट जॉब: विदेश मंत्री एस जयशंकर

Admin

Leave a Comment