Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लखनऊ: अगले हफ्ते घोषित हो सकती है प्रदेश भाजपा की नयी टीम

उत्तर प्रदेश भाजपा की नयी टीम आने वाले सप्ताह में घोषित की जा सकती है। नयी टीम के गठन पर चर्चा करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। यहां दोनों भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रिय महामंत्री संगठन बी एल संतोष के साथ प्रदेश भाजपा  की नयी टीम के गठन पर चर्चा करेंगे।  इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह दोनों ने ही  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ नयी टीम के गठन के लिए चर्चा कर पैनल तैयार कर लिया है। इस नए पैनल में शामिल नामो को लेकर संघ के संघ के पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत की जगह तीन नए नाम शामिल किए जाने की चर्चा है। चूँकि सुब्रत पाठक को कन्नौज और प्रियंका रावत को बाराबंकी से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है इसलिए  इन दोनों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए संगठन के कार्यो से मुक्त किये जाने की चर्चा है। वहीँ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, संतोष सिंह और प्रकाश पाल को नयी टीम में प्रदेश महामंत्री का पद दिया जा  सकता है। इसके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी प्रदेश महामंत्री बनाए जा सकते हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, दयाशंकर सिंह के राज्य सरकार में मंत्री बनने और लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम का राज्यपाल बनने से उपाध्यक्ष के तीन पद रिक्त हो जाएंगे। जिसके चलते रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी और डॉ. चंद्रमोहन को भी पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष या फिर प्रदेश महामंत्री बनाया जा सकता है।

Related posts

पत्नी आलिया से सुलह के लिए नवाज का पहला कदम, क्या देंगे रिश्ते को मौका? 100 करोड़ की मानहानि का केस

Admin

SBI मे निकली भर्ती। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Live Bharat Times

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

Admin

Leave a Comment