Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लखनऊ : सपा के जातीय जनगणना अभियान पर केशव ने ट्वीट कर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तर पर शुरू की जाने वाली जातीय जनगणना अभियान को लेकर अखलेश यादव को घेरा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा की समाजवादी पार्टी का जातीय जनगणना अभियान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फायदे को लेकर किया जाने वाला महज एक ढोंग है जब वो सरकार में थे तब तो कुछ किया नहीं।

केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा की सपा की जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग है। जब सरकार में थे तब मौनी बाबा बने रहे। अब 2024 में चुनावी लाभ के लिए जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। अखिलेश यादव समाप्त हो रही सपा को बचाने के लिए अध्यक्ष पद किसी और को सौंप दें और जातिगत न्याय की शुरुआत संगठन से करें फिर ये बात करें।बिहार में जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाल 2019 में यूपी के (सपा बसपा कांग्रेस रालोद ) भाजपा के खिलाफ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए किए गठबंधन से भी खराब होगा। जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 51 प्रतिशत वोट के साथ 64 सांसद दिए थे।

गौरतलब है की समाजवादी पार्टी  जातीय जनगणना को लेकर ब्लॉकवार अभियान शुरू करने जा रही है । समाजवादी पार्टी का यह अभियान पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चलेगा। पार्टी इस अभियान के पहले चरण में 24 फरवरी से पांच मार्च तक विभिन्न जिलों में संगोष्ठी और अन्य कार्यक्रम करने वाली है। समाजवादी पार्टी का कहना है की वह जातीय जनगणना का मुद्दा लगातार उठाती रही है। पर्त्ये ने विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया था।

Related posts

इंदौर के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

Live Bharat Times

TSPSC ने Group-II Service पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

Live Bharat Times

10,000 रुपये प्रति माह कमाई से लेकर सालाना 4 करोड़ रुपये तक, जानिए Patym के सीईओ ने कैसे बनाया डिजिटल प्लेटफॉर्म

Live Bharat Times

Leave a Comment