Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

विश्व प्रसिद्ध कंपनी इंफोसिस द्वारा मोगा को भेजे गए डेढ़ सौ कंप्यूटर सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा को और प्रोत्साहन मिलेगा

विश्व प्रसिद्ध कंपनी इंफोसिस द्वारा मोगा को भेजे गए डेढ़ सौ कंप्यूटर  सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा को और प्रोत्साहन मिलेगा

मोगा जिला जो कि विगत लंबे समय से एक आकांक्षी जिले के अंतर्गत शैक्षणिक कार्यों में अपनी श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है द्वारा इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है माननीय
के कुशल नेतृत्व में बहुराष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस के द्वारा मोगा को डेढ़ सौ कंप्यूटर भेंट किए गए जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
इस विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धुरी और उप जिला शिक्षा अफसर राकेश कुमार मक्कड़ ने बताया कि इंफोसिस द्वारा अब तक 350 कंप्यूटर मोगा जिले को वितरित किए जा चुके हैं जिनमें से 200 कंप्यूटर पिछले वर्ष विभिन्न स्कूलों को आवंटित किए जा चुके हैं और यह डेढ़ सौ कंप्यूटर भी अलग-अलग स्कूलों को शीघ्र आवंटित किए जाएंगे जिससे निश्चित रूप से सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही गुणात्मक शिक्षा को और प्रोत्साहन मिलेगा और मोगा शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को प्राप्त करेगा।
राकेश कुमार मक्कड़ ने इसके लिए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धुरी और जिला सिस्टम मैनेजर सुरेंद्र कुमार का विशेष धन्यवाद किया जिनके द्वारा इंफोसिस से निरंतर संपर्क और संवाद के माध्यम से यह कंप्यूटर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है उन्होंने बताया कि इस संबंध में भविष्य में भी मोगा जिला के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों को अधिक से अधिक आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने के निरंतर यतन जारी रहेंगे। इस समय मोगा के एस डी एम राम सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर हर्ष गोयल और अन्य हजार थे।

Related posts

चुनाव 2023: मतदान शुरू होने पर पीएम मोदी ने मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया

Live Bharat Times

दुनिया की आपत्तियों को धता बताते हुए व्लादिमीर पुतिन आ रहे दिल्ली

Live Bharat Times

यूक्रेन की मांग है कि युद्ध के कारण रूस को संयुक्त राष्ट्र से निकाला जाए

Admin

Leave a Comment