Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

शाहरुख के बाद आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचीं गौरी खान

क्रूज ड्रग्स मामले में दो हफ्ते से ज्यादा समय से बंद अपने बेटे आर्यन से मिलने के लिए गौरी खान आर्थर रोड जेल पहुंची हैं। इससे पहले शाहरुख खान भी आर्यन से मिलने जेल पहुंचे थे। पिछले हफ्ते कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाहरुख गुरुवार को आर्यन से मिलने पहुंचे थे। यह पहली बार था जब शाहरुख जेल पहुंचे थे। अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने परिजनों को कैदियों से मिलने की इजाजत दी है. जिसे पहले कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिया गया था।

NCB ने 3 अक्टूबर को एक क्रूज पर जा रही एक पार्टी में ड्रग्स के सिलसिले में छापेमारी की थी. जहां से आर्यन खान समेत 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। तब से आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद है।

पिछले हफ्ते बुधवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद आर्यन के वकील ने राहत के लिए मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में कल यानि मंगलवार को आर्यन की जमानत को लेकर सुनवाई होगी.

ऐक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से भी NCB ने आर्यन से पूछताछ और उसके वॉट्सऐप चैट के आधार पर पूछताछ की थी। साल 2018-19 की चैट के आधार पर NCB ने अनन्या से पूछताछ की थी.

Related posts

G20 शिखर सम्मेलन भारत में : भारत संभालेगा G20 की अध्यक्षता, 200 से अधिक बैठकें होंगी

Live Bharat Times

पीएम मोदी आज करेंगे ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन का उद्घाटन, जानें क्यों है खास

Live Bharat Times

आज ही है दिवाली २०२२ का शुभ मुहूर्त जाने सबसे बढ़ीया मुहूर्त

Live Bharat Times

Leave a Comment