Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

संभल: कोल्ड स्टोरेज हादसे में अभी तक 8 की मौत,10 के दबे होने की सम्भावना

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में कल हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे में अभी तक 8 लोगो की मौत हो चुकी है वहीँ 11 लोगो को बचाया जा चुका है। अभी भी कई लोगो के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीँ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में अभी भी लगी हुई है। डीआईजी शलभ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आठ लोगों की मौत हुई है। अभी भी कुछ लोग लापता हैं। बचाव अभियान अभी भी लगातार चल रहा है।

गौरतलब है की कल गुरूवार की सुबह चंदौसी के इस्लामनगर रोड इलाके में मौजूद ऐ आर कोल्ड स्टोरेज की छत अचानक से गिर गयी थी। हादसे के समय 30 के करीब मजदूर कोल्ड स्टोरेज के भीतर मौजूद थे। कई घंटे की मेहनत के बाद अब तक 19 मजदूरों को कोल्ड स्टोरेज से बाहर निकाला जा सका, जिनमें से आठ की मौत हो गई। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज में गुरूवार सुबह से आलू भरने का काम किया जा रहा था। कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा जो कुछ ही समय पहले बना था वहां 30 के करीब मजदूर आलू के बोरे रैक पर रख रहे थे। रैक में क्षमता से अधिक आलू भरने के कारण 11 बजे के आस पास एक रैक गिर पड़ी। इससे पहले की काम में लगे मजदूर कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही छत भी गिर गई। मौके पर मौजूद सभी मजदूर छत के मलबे और आलू के बोरों में दब गए। हादसे के करीब आधे घंटे के बाद पुलिस और दमकल के टीम मौके पर पहुंची उसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।

Related posts

झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है, जिम्मेदारी नहीं निभा रहे सीएम हेमंत सोरेन- अमित शाह

Admin

करवा चौथ की पूजा विधि और तैयारी कैसे करें जाने

Live Bharat Times

राज्य सरकार की गणतंत्र दिवस पर इतने बन्दियों को विशेष मुआफी की हुई घोषणा

Live Bharat Times

Leave a Comment