Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

समाजवादी पार्टी ने कैराना से गैंगस्टर को दिया टिकट, भाजपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर कि याचिका

अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने गैंगस्टर नाहिद हसन को कैराना सीट से प्रत्याशी बनाया है| भाजपा नेता व वकील अश्विनी उपाध्याय ने चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में सपा की मान्यता रद्द करने की मांग की हैं|

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले अश्विनी उपाध्याय ने कहा गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने के मामले में सपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है| इसलिए उसकी मान्यता रद्द की जाए|
सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि समाजवादी पार्टी की मान्यता रद्द हो| साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन के आरोप में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी मुकदमा चलाया जाए|

भाजपा नेता व वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि सपा ने कैराना से एक गैंगस्टर को चुनाव मैदान में उतार दिया| सपा ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड अपने ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट पर जारी नहीं किया| इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में भी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं|

Related posts

दिल्ली: अकेली रह रही 88 वर्षीय महिला की हत्या, घर में तोड़फोड़, लाखों की लूट

Admin

अगर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों पर एक नज़र जरुर डालें

Live Bharat Times

गोरखनाथ मंदिर में 600 से ज्यादा शिकायतें योगी ने सुनीं : BSF जवान बोले – मेरा बेटा मुझे मारकर सरकारी नौकरी पाना चाहता है

Live Bharat Times

Leave a Comment