Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

हिमेश रेशमिया जन्मदिन : किस घटना ने हिमेश को बनाया गायक

बॉलीवुड सिंगर, म्‍यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) आज यानी 23 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में ऑलराउंडर की गिनती में गिना जाता है क्योंकि वे सिंगर, कम्पोजर होने के साथ ही फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को दिग्गज गुजराती म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया के घर हुआ था। हिमेश 13 साल के थे जब उनके बड़े भाई का निधन हुआ था। हिमेश ने तब फैसला किया था कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री में मेहनत करके अपने और अपने पिता के लिए एक बड़ा नाम कमाएंगे। हिमेश ने कई टीवी शोज के टाइगर ट्रैक्स आदि को कंपोज करना शुरू किया।

हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने 2007 में फिल्म ‘आपका सुरूर’ से अपने एक्टिंग के सफर को शुरू किया था।

‘आशिक बनाया आपने’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश का पहला एल्बम ‘आप का सुरूर’ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। वह पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया। इतना ही नहीं, उनकी फिल्‍म ‘कजरारे’ जॉर्डन के पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्‍म है।

बता दें कि हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ शादी की थी। यह हिमेश की दूसरी शादी है. 2017 में हिमेश ने शादी के 22 साल बाद पहली पत्नी कोमल को तलाक दिया था।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

ऋतिक रोशन का एक वीडियो काफी तेजी से हो रहा है वायरल, ऋतिक ने किया फैन के साथ ऐसा!

Live Bharat Times

इस खास प्रोजेक्ट पर काम करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, पहली बार साथ नज़र आएगी जोड़ी

Live Bharat Times

जब नोरा फतेही के को-स्टार ने खींचे उनके बाल, मारा चांटा, हुआ बड़ा झगड़ा

Admin

Leave a Comment