Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेकिंग सोडा के इन अलग-अलग प्रयोगों को जरूर करें

बेकिंग सोडा के बारे में लगभग सभी लोगों को पता ही होगा। इसका इस्तेमाल रसोई में किया जाता है। बहुत सी चीजें बनाने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग किया जाता है। लेकिन बेकिंग सोडा में ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

इस वजह से इसका इस्तेमाल स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए किया जा सकता है। आज हम आपको बेकिंग सोडा के अन्य उपयोगों के बारे में बताएंगे। अगर आपको भी इस तरह की समस्याएं हैं तो आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपको मुंहासों की समस्या रहती है तो इसके लिए बेकिंग सोडा का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा पानी लेकर उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर एक गाढा मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित एरिया पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। दिन में दो-तीन बार आप इस उपाय को जरूर करें। इससे मुंहासे दूर होंगे।

बेकिंग सोडा के प्रयोग से डेड स्किन सेल्स भी दूर होते हैं। अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है तो भी आप इस तरीके से बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। अगर आप अपनी त्वचा पर चमक लाना चाहते हैं तो थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर उसमें गुलाब जल ऐड करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। सूखने तक इसे चेहरे पर ही रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय से आपकी त्वचा कोमल और खूबसूरत बनेगी।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

खजूर खा कर ही रोजा खोलने का क्यों है रिवाज, जाने वजह और इसके फायदे

Live Bharat Times

सऊदी अरब का कमाल अर्जेंटीना की हार जानिए क्या है खबर

Admin

रोज़ क्रीम : ग्लोइंग स्किन के लिए आप रोज़ क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं

Live Bharat Times

Leave a Comment