Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

अब आपके मंथली प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 नहीं 30 दिन की होगी, TRAI ने दिए ये निर्देश

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। ट्राई ने शुक्रवार को सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिनों के बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्देश दिया है कि टेलीकॉम कंपनियों को अब अपने प्लान में एक खास वाउचर, पूरे महीने की वैलिडिटी वाला कॉम्बो वाउचर रखना होगा।


60 दिनों के अंदर पेश करना होगा नया प्लान
ट्राई ने Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिनों के बजाय 30 दिनों के लिए प्लान करने का निर्देश दिया है। ट्राई के मुताबिक प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के पास 30 दिनों के लिए कम से कम एक प्लान वाउचर, एक टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर होना चाहिए। ट्राई ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस रिचार्ज प्लान को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश करने को कहा है। कंपनियों को नोटिफिकेशन के 60 दिनों के अंदर 30 दिन का प्रीपेड प्लान पेश करना होगा।
ट्राई को मिल रही थी शिकायतें

ट्राई को ग्राहकों से टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान्स को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों का टैरिफ मूल्य लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वैधता घट रही है। ऐसे में उन्हें हर साल एक्स्ट्रा रिचार्ज करना पड़ता है।

मंथली प्लान बताकर देता है 28 दिन का प्लान

सोचने वाली बात है कि जब भी आप एक महीने के लिए शॉपिंग या ऑनलाइन रिचार्ज करने जाते हैं तो टेलीकॉम कंपनियां आपको मासिक प्लान बताकर आपको 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान देती हैं। वहीं कंपनियां लगातार अपने प्लान्स को महंगा कर रही हैं, लेकिन ग्राहकों को वैसी ही वैलिडिटी मिल रही है, जिससे ग्राहकों को साल में 13 बार मंथली रिचार्ज करना पड़ रहा है. ट्राई के इस निर्देश के बाद ग्राहक एक महीने के अतिरिक्त रिचार्ज के लिए पैसे बचाएंगे। साथ ही ग्राहकों द्वारा एक साल में किए जाने वाले रिचार्ज की संख्या में भी कमी आएगी।

Related posts

TCL ने पेश किया स्मार्ट ग्लास, इसमें है माइक्रो LED कलर डिस्प्ले, Xiaomi और Facebook के स्मार्ट ग्लास से होगा मुकाबला

Live Bharat Times

Facebook का नया रील फीचर दे रहा है पैसा कमाने का मौका

Live Bharat Times

Facebook Name Change: फेसबुक ने बदला कंपनी का नाम, सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम अब होगा ‘मेटा’

Live Bharat Times

Leave a Comment