Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
general newsब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़ : हिन्दू संगठनों ने लगायी स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को फांसी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट में आज शुक्रवार दोपहर को भाजपा, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू महासंघ के नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को फांसी लगाते हुए पुतले का दहन किया। इसके साथ ही उन्होंने मांग करी है की  पवित्र ग्रंथ के अपमान पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ राष्ट्रदोह के तहत कार्रवाई की जाए। दरअसल समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म, धर्मगुरूओं और रामचरितमानस पर की गयी विवादित टिप्पड़ी से सभी हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है।

इस विषय पर बात करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा का कहना है कि सपा नेता ने हिंदू और सनातन धर्म का अपमान किया है। उनके द्वारा जिस भाषा का प्रयोग किया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं कुछ नेताओं द्वारा राम चरित मानस की प्रतियां जलाना और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता ने पिछले वर्ष के विधानसभा चुनाव में नकार दिया था। अपना अस्तित्व बचाने के लिए उन्होंने जिस प्रकार से हिंदू धर्म की आस्था के केंद्र राम चरित मानस के खिलाफ अपशब्द बोला है उससे जनमानस आहत है। उनका कहना है की सबसे बड़ी बात तो यह है कि अखिलेश यादव को जिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई करनी चाहिए थी उन्होंने उन्हे इनाम के तौर पर पार्टी राष्ट्रीय महाचिव बना दिया। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

वहीं दूसरी तरफ हिंदू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष राधा मोहन गोयल ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है। स्वामी प्रसाद की छोटी मानसिकता से हिंदू समाज आहत हुआ है। उम्मीद थी कि अखिलेश यादव उनके ऊपर कार्रवाई करेंगे लेकिन उन्होंने इनाम के तौर पर पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया।इस दौरान मौके पर हिंदू महासंघ के अरूण सिंह साधू सहित काफी संख्या अन्य हिंदू संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Related posts

खेल वतन पंजाब की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 21 सितंबर तक

Live Bharat Times

शाहरुख की आने वाली नई फिल्म जवान के वीडियो के मामले में कोर्ट ने वीडियो को हटाने का आदेश दिया

Live Bharat Times

ड्रोन महोत्सव : पीएम बोले- मैंने ड्रोन से केदारनाथ विकास परियोजना पर नजर रखी; अब इससे लाखों किसानों को मदद मिलेगी

Live Bharat Times

Leave a Comment