Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आशिकी 3: फिर साथ नजर आएंगे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन?

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3′ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आ सकते हैं।

आशिकी 3’ में होगी सारा और कार्तिक की जोड़ी
‘आशिकी 3’ के निर्माता सारा को कार्तिक के साथ लेना चाहते हैं और उनसे बात कर रहे हैं। अगर सारा कार्तिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का प्रस्ताव स्वीकार करती हैं, तो वह अपने प्रशंसकों को सबसे अच्छा उपहार देंगी। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कार्तिक आर्यन ने ‘आशिकी 3’ में हीरो का ऑफर स्वीकार कर लिया है। और सारा को मेकर्स ने हीरोइन के लिए ऑफर किया है। इससे पहले दोनों इम्तियाज अली की 2020 में आई फिल्म ‘लव आज कल 2’ में साथ नजर आए थे। मिली मीडिया खबर के मुताबिक फिल्म के मेकर्स अभी तीसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।

सारा अली खान पहले ही आर्यन के साथ अफेयर की अफवाह की वजह से सुर्खियों में रही हैं। सारा और कार्तिक के बीच समय-समय पर एक-दूसरे को डेट करने की भी अफवाहें हैं।

सारा और कार्तिक एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। कुछ साल पहले सारा ने कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान से कहा था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है। इसके साथ ही सारा ने कार्तिक को डेट करने की इच्छा भी जताई थी। ऐसे में जब दोनों ने ‘लव आज कल 2’ में साथ काम किया तो दोनों के अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि इस फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी तेजी से फैल गई थी। लेकिन समय बीते के साथ इन दोनों का रास्ता भी अलग-अलग हो गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक को रोहित धवन अभिनीत फिल्म शहजादा में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके अलावा कार्तिक ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में भी नजर आएंगे। जबकि इसके अलावा सारा के पास करीब 3-4 फिल्में हैं।

Related posts

बात बराबर की : मर्द के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो औरतें…दिल की रानी बनने के लिए स्वादिष्ट खाना बनाना पड़ता है

Live Bharat Times

शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई समस्याओं में काम आता है अनार, जानिए फायदे

Live Bharat Times

डिजिटल बैंकिंग यूनिट से भारत में आ सकती है आर्थिक क्रांति

Live Bharat Times

Leave a Comment