Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

इसी साल नवंबर में लॉन्च होने वाली हे मारुती सुजुकी ज़िम्नी।

भारत में इस साल ऑफ-रोडिंग एसयूवी लवर्स के लिए मारुति सुजुकी अपनी धांसू एसयूवी मारुति जिम्नी लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि जिम्नी का 5 डोर मॉडल भारत में लॉन्च किया जाएगा। आप भी जानें कि महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा जैसी एसयूवी से मुकाबले को आ रही मारुति सुजुकी जिम्नी देखने में कैसी होगी और इसके पावर और फीचर कैसे होंगे?

लुक और फीचर्स अच्छे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल फेस्टिवल सीजन से पहले मारुति जिम्नी इंडियन मार्केट में आ जाएगी। साथ ही ये खबर भी आ रही है कि मारुति सुजुकी जिम्नी का 5 डोर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। फिलहाल आपको मारुति जिम्नी के लुक और फीचर्स के बारे में बताएं तो सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में मारुति सुजुकी ने जिम्नी को शोकेस किया था, जो कि 3 डोर मॉडल था। मारुति की इस ऑफ-रोड एसयूवी का लुक पावरफुल है, जिसमें नए डिजाइन के हेडलैंप और टेललैंप्स हैं। फीचर्स के मामले में अपकमिंग मारुति जिम्नी शानदार होगी। मारुति अपनी जिम्नी में सेफ्टी फीचर्स पर काफी जोर देगी।

पावरफुल इंजन
बीते लंबे समय से भारत में मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर मॉडल की टेस्टिंग हो रही है। लीक इमेज में पता चलता है कि 3 डोर जिम्नी की अपेक्षा ज्यादा चौड़े टायर्स और ज्यादा केबिन स्पेस के साथ आएगी। वहीं इसमें पावरफुल इंजन भी लगा होगा। 5 डोर वाली मारुति जिम्नी में 1.5 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 103 बीएचपी की पावर और 138 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इस एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

Related posts

मुंबई की महिला का डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लार ग्रंथी कैंसर का सफल इलाज: मुम्बई में नहीं मिली थी सफलता

Admin

नई हुंडई वेन्यू 2022 लॉन्च : सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग से लैस 6 इंच, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम; कीमतें 7.53 लाख रुपये से शुरू होती हैं

Live Bharat Times

वेदांत फैशन ने निवेशकों को किया खुश, एक शेयर पर मिला 70 रुपये का मुनाफा

Live Bharat Times

Leave a Comment