Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में प्रदर्शनकारियों-पत्रकारों के मानवाधिकारों का हो रहा हनन, UNHRC बुलाएगा विशेष सत्र

ईरान में हिजाब को लेकर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर ईरान  की सरकार इस विषय पर मानने को तैयार नहीं है वहीं प्रदर्शनकारी अभी भी हिजाब के मुद्दे को शांत नहीं होने दे रहे हैं. पिछले करीब 2 महीने से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. ईरान में इस हालत पर अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग विशेष सत्र बुलाने जा रहा है. दरअसल 16 सितंबर को ईरान की धर्माचार पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया था. युवती पर पुलिस ने आरोप लगाया था कि उसने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया है. यानी उसने ठीक तरीके से हिजाब नहीं पहना है.

पुलिस ने महसा अमीनी नाम की इस युवती को 3-4 दिन तक हिरासत में रखा. जहां उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई. उसकी मौत के बाद से पूरे देश और दुनिया में हिजाब के खिलाफ कई महिलाएं सामने आईं और उन्होंने प्रदर्शन किया. ईरान में भी कई संगठनों ने प्रदर्शन लगातार जारी है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुकी है. अब तक इसमें 328 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब 15 हजार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.

इस पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. ऐसे में यह विशेष सत्र 24 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है. इसकी पहल जर्मनी ने की है. जर्मनी की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ को एक लेटर लिखा गया जिसमें लिखा था , ‘ईरान में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के संदर्भ में बिगड़ती मानवाधिकार स्थिति से निपटने’ के लिए विशेष सत्र आयोजित करने का अनुरोध किया गया था.

मानवाधिकारों का हो रहा उल्लंघन

महसा अमीनी की मौत के बाद से भड़के आंदोलन में अब तक करीब 15 हजार लोगों की गिरफ्तार की जा चुकी है. इनमें कई समाज सेवल और पत्रकार भी शामिल हैं. इन्हें बिना किसी चार्ज के जेल में रखा गया है. इन पर किसी तरह का मुकदमा भी नहीं चलाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई भी की जा रही हैं.

 

Related posts

पाकिस्तान ने 48 घंटे से भी कम समय में गंवाई वनडे रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया बना नंबर 1

‘कोई तुलना नहीं…’: अमित शाह ने बीजेपी को दूसरी पार्टियों के वंशवाद से अलग किया

Admin

महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम : 6 माह में 20 हजार को जॉब, 100 करोड़ का बजट

Live Bharat Times

Leave a Comment