Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर ।

उधमसिंहनगर/उत्तराखंड। साइकिल से सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आकर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग की मौत के से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांधीनगर वार्ड नंबर एक निवासी दिलीप मिस्त्री (72) रोजाना की तरह शनिवार तड़के साइकिल पर मटकोटा मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकले थे। नेतानगर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब पांच बजे पीछे से तेज गति से आए बेकाबू ट्रक ने दिलीप की साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर दिलीप बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिलीप अपने घर पर सीमेंट से पिलर, गमले आदि बनाने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related posts

मथुरा में कृष्ण लीला अयोध्या की रामलीला की तरह होगी कृष्ण लीला, श्रीकांत शर्मा ने पीएम-सीएम का जताया आभार

Live Bharat Times

क्या दिल्ली में परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा? जानें क्लिक करके

Live Bharat Times

बादाम पर ओडिशा के कलाकार ने बनाया पीएम मोदी का चित्र

Live Bharat Times

Leave a Comment