Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

उत्तर प्रदेश के 25 लाख राज्यकर्मियों को मिलेगा दीवाली गिफ्ट, डीए व बोनस देने की तैयारी में सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 25 लाख राज्यकर्मियों और पेंशनरों को दीवाली का बोनस देने की तैयारी करी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और मंहगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी और बोनस एलान के बाद अब प्रदेश में भी इस मामले पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही इसका एलान कर सकते हैं।

आम तौर पर देखा गया है कि जब जब केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए-डीआर बढ़ाने के घोषणा की जाती है। राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी ही घोषणा करती है।  केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए-डीआर 1 जुलाई 2022 से 4 फ़ीसदी की दर से बढ़ाए जाने की घोषणा की गयी है। अब जल्द ही राज्य सरकार भी इस मामले में अपना निर्णय लेगी। राज्यकर्मियों को वर्तमान में  34 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर का भुगतान किया जा रहा है। बढ़ोतरी के बाद यह 38 फीसदी हो जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा त्योहारों पर खास तौर पर दीपावली पर अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार इसी महीने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला कर सकती है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 24 अक्तूबर से पहले वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने भी डीए-डीआर में वृद्धि व बोनस देने का प्रस्ताव तैयार कराने का काम  शुरू कर दिया है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, सीएम की मंजूरी मिलने के बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा  । डीए-डीआर में इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा।

Related posts

झारखंड में बिजली बिल वसूली के नाम पर बिहार का साईबर अपराधी सक्रिय है.

Live Bharat Times

कोलकाता में विरोध मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प।

Live Bharat Times

दिल्ली शराब नीति; ईडी ने देशभर में 30 जगहों पर किया छापेमारी

Live Bharat Times

Leave a Comment