Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

उधना दरवाजा में एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

क्राइम रिपोर्टर। सूरत

उधना दरवाजा में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फिर इसकी जानकारी फैक्ट्री के मालिक को दी गई। फैक्ट्री के मालिक ने फिर फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। जिससे फायर के कर्मचारी तत्कालिक घटनास्थल पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार उधना दरवाजा मैं कोमल डिजाइन फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लगने का कॉल शनिवार सुबह 8:00 बजे आया था। जिसके बाद मान दरवाजा और मजूरा फायर स्टेशन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के मालिक दर्पण जरीवाला ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी थी। इस आग में टीवी, फर्नीचर, ऐसी सहित सामान जल गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात फायर के सूत्रों ने कहा है। हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी तक जानने को नही मिला है।

Related posts

लर्निंग एवं स्‍थाई लाइसेंस प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया

Live Bharat Times

‘एक तरफ ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ काटे गए, दूसरी तरफ पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्यकर्ताओं पर बरसाए फूल’: नरेंद्र सिंह तोमर

Live Bharat Times

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति व पर्यावरण की समिति की बैठक सम्पन्न

Live Bharat Times

Leave a Comment