Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

ओटीटी पर फ्लॉप रहे ये स्टार, नहीं चला दर्शकों पर जादू

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स यानी ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म्स, इन प्लेटफॉर्म्स का जादू आज हर दर्शक के सर चढ़ कर बोल रहा है और ऐसा हो भी क्यों न आखिर इसमें दर्शकों के पसंद का हर कंटेंट मौजूद रहता है।  इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कंटेंट भी आम बॉलीवुड मसाला फिल्मो से अच्छा रहता है।  यही वजह है की आज ओटीटी के चलते कई एक्टर्स की ज़िन्दगी बदल गयी जिन्हे पहले कोई जनता तक नहीं था आज उनकी लोलप्रियता देश के कोने कोने में है।  यही वजह है की फिल्ममेकर्स और बॉलीवुड  के कलाकारों का रुझान इन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ गया है। हालांकि सभी कलाकारों के लिए ओटीटी अच्छा साबित नहीं हुआ है।आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ओटीटी पर कुछ खास सफलता नहीं मिली।

इमरान हाशमी

इमरान ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग और लुक्स की वजह से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि इतनी लोकप्रियता के बावजूद उनका ओटीटी डेब्यू फीका ही रहा। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी।

अभय देओल

अभय देओल को गंभीर किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फिल्मों में किस्मत आजमाने के बाद जब अभय ने डिजिटल की तरफ रुख किया तो उन्हें दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अभय ‘जेएल 50’ में नजर आए। यह वेब सीरीज लोगों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

अजय देवगन

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर को ‘सिघम’ ‘गंगाजल’ जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि ओटीटी पर उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। एक्टर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘रूद्र’ में नजर आए थे। यह सीरीज लोगों को प्रभावित करने में नाकाम रही थी। आईएमडीबी पर इसे महज 6.7 रेटिंग ही मिली है।

 

 Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

संजय कपूर का कहना है कि जुग-जग जियो की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अनिल कपूर समझ लिया गया था

Live Bharat Times

मिर्जापुर 3 स्टोरी लीक: ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग शुरू करने से पहले कलिन भैया ने लीक कर दी पूरी कहानी, इस सवाल का भी था जवाब…

Live Bharat Times

यूटूबर गौरव तनेजा: फैंस हिंसक नहीं थे, कानूनी उपाय अपनाएंगे

Live Bharat Times

Leave a Comment