Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

ओमिक्रॉन का हो चुका है कम्युनिटी स्प्रेड, दिल्ली- मुंबई जैसे महानगरों में मच सकता है हाहाकार

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था INSACOG के ताजा बुलेटिन ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। संस्था की ओर से कहा गया है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट अपने कम्युनिटी स्प्रेड चरण में पहुंच चुका है। कई महानगरों में ऐसा हो भी चुका है, जिस कारण तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ओमिक्रॉन का एक और नया वैरिएंट BA.2 के भी कई मामले देश भर में पाए गए हैं।

 

INSACOG की ओर से यह भी कहा गया है कि अब तक ओमिक्रॉन के मामले बिना लक्षणों वाले या फिर हल्के लक्षण वाले थे, लेकिन मौजूदा लहर में अस्पताल में भर्ती होने वाले और आईसीयू की आवश्यकता के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा एक नए वैरिएंट बी.1.640.2 के बारे में कहा गया कि, इसकी गहन निगरानी की जा रही है। अभी तक इसके तेजी से फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। वहीं भारत में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ेंगे मामले
संस्था की रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है और यहां पर तेजी से मामले सामने आने की संभावना है। बताया गया कि अब बाहर से आए व्यक्ति से संक्रमित होने वाले मामलों के बजाए आंतरिक संक्रमण के मामले सामने आएंगे। बड़े शहरों के बाद छोटे क्षेत्रों और गांवों का नंबर आता है। ऐसे में ओमिक्रॉन की वजह से आई लहर अगले कुछ हफ्तों के भीतर छोटे शहरों या कस्बों और गांवों का रुख करेगी। ऐसा दुनिया भर में देखा गया है।

मास्क और वैक्सीन ही हैं सबसे बड़ा हथियार
स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था की ओर से कहा गया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कम्युनिटी स्प्रेड से बचने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार, मास्क, सैनिटाइजेशन के अलावा टीकाकरण प्रमुख हथियार है। इसका पालन आवश्यक है।

Related posts

मुलायम सिंह के कांपते हाथों को थामे योगी आदित्यनाथ, पीछे खड़े थे अपर्णा और अखिलेश… यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है

Live Bharat Times

एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% बढ़े कोरोना के मामले, क्या यह चौथी लहर का संकेत है?

Live Bharat Times

पीएम् नरेंद्र मोदी ने किया कर्तव्य पथ का उद्घाटन

Live Bharat Times

Leave a Comment