Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

कोटा – रामनवमी रैली में हुए हादसे के बाद गरमाया माहौल

कोटा – श्री राम नवमी के अवसर पर कोटा के कोटड़ादीपसिंह गांव में जो हादसा हुआ था उसके बाद माहोल गर्म हो गया l रामनवमी जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत के मामले में दूसरे दिन शुक्रवार को मोर्चरी के बाहर 4 घंटे तक ग्रामीण और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी परिजन के साथ जमा रहे। बाद में मृतकों के परिजन को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता और परिजन के सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन के बाद माने। जानकारी के मुताबिक चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता, संविदा पर नौकरी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग पर अड़ गए। मामले की गम्भीरता को देख मृतकों के परिजन को सरकारी आर्थिक सहायता के अलावा एक-एक लाख रुपए की त्वरित सहायता, परिजन को नियमानुसार संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। वही मामले की निष्पक्षता के साथ जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर संगठन पदाधिकारी माने और शव लेकर बड़ोद रवाना हुए। हालाँकि स्थानीय विधायक के नही आने से ग्रामीणों में रोष देखने को मिला l

Related posts

रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे

Live Bharat Times

खबर चाहिए: फैशन वीक में हरनाज को कहा गया था ‘फैट मिस यूनिवर्स’, जानिए मोती-काली जैसे बॉडी शेमिंग कमेंट्स से कैसे निपटें

Live Bharat Times

एंड्रॉइड में से फाइल डिलीट हो गई। चिंता मत कीजिये , हम वापिस ला सकते हे।

Live Bharat Times

Leave a Comment