Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

कौन हैं अजय बंगा, जिसे जो बाइडेन बनाएंगे वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष?

अजय बंगा को विश्व बैंक का नया अध्यक्ष नामित किया गया है। भारतीय अमेरिकी बिजनेसमैन अजय बंगन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को नॉमिनेट किया है। राष्ट्रपति बाइडेन के एक बयान में कहा गया है कि अजय बंगा इस महत्वपूर्ण समय में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं। 63 वर्षीय बंगा फिलहाल जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं। उन्होंने पहले मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया। अजय सिंह बंगा इस पद पर नियुक्त होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।

बंगा को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था
जो बाइडेन ने कहा कि अजय बंगा ने वैश्विक कंपनियों के प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। उन्होंने इन कंपनियों की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में नौकरियों और निवेश को बढ़ावा दिया है। बंगा को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। बाइडेन ने कहा कि बंगा का लोगों और प्रणालियों को प्रबंधित करने और परिणाम देने के लिए दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।

बंगा का नामांकन आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर नहीं है। बाइडेन ने भारतीय मूल के अजय सिंह बंगा को विश्व बैंक की कमान सौंपी। वर्तमान में विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री का पद भी भारतीय मूल के इंदरमीत गिल के पास है। बंगा की नियुक्ति को विश्व बैंक के निदेशक मंडल द्वारा जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बंगा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं
बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 को खड़की छावनी, पुणे में एक सिख परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हैं। जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा की। भारत सरकार ने 2016 में बंगा को पद्म श्री से सम्मानित किया था।

Related posts

IND Vs AUS 3rd Test: जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगा भारत

Live Bharat Times

हमारे एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है: नीरज चोपड़ा ने दिया पहलवानों को समर्थन 

Live Bharat Times

वक्फ बोर्ड के खिलाफ संत समाज की ओर से आयोजित बैठक सामाजिक नेताओं ने की

Admin

Leave a Comment