Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

क्या गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे?

गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा, अब राजकोट की पश्चिमी सीट से खबर आ रही है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राजकोट की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी बीजेपी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सौराष्ट्र के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पश्चिमी सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

राजकोट सौराष्ट्र का मुख्य शहर है और चुनाव के समय राजकोट की पश्चिम सीट का विशेष महत्व हो जाता है, तो अब राजकोट पश्चिम की सीट के बारे में चर्चा शुरू हो गई है जो बहुत महत्वपूर्ण है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सौराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की कोशिश करेगी। इससे पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, इसलिए इस सीट के लिए बीजेपी में पैरवी शुरू हो गई है।

गुजरात के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला कई वर्षों तक राजकोट पश्चिम सीट से लड़े और जीते। नरेंद्र मोदी ने पहली बार राजकट पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और गुजरात के मुख्यमंत्री बने। यह सीट वजुभाई वाला ने नरेंद्र मोदी के लिए खाली की थी। नरेंद्र मोदी के बाद इस सीट से विजय रूपाणी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पाटीदारों और अन्य समुदायों ने भी अगली विधानसभा के लिए इस सीट के लिए अपने अपने समाज के उम्मीदवारी की मांग की है।

सौराष्ट्र में इस समय चर्चा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। राजकोट की विधानसभा पश्चिम सीट 69 बीजेपी के लिए बेहद अहम सीट है। इससे पहले राजकोट के कुछ नेताओं के नामों पर चर्चा हो रही थी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बयान दिया था कि अगर पार्टी चुनाव टिकट देती है तो मैं लड़ूंगा नहीं तो मैं पार्टी को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। केंद्र ने विजय रूपानी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी की जवाबदारी सौपी है।

Related posts

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास तो सोशल मीडिया पर हुई बधाइयों की बौछार, PM मोदी और CM केजरीवाल ने भी कही यें बात

Live Bharat Times

क्या महाराष्ट्र के मुसलमान शरद पवार, उद्धव ठाकरे और शिंदे जैसे नहीं हो सकते: ओवैसी

Live Bharat Times

पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरो शो की दी भेट, जानिए क्यां है खासियत

Admin

Leave a Comment