Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गंगोत्री हाई वे बंद,तीन हज़ार तीर्थयात्री फंसे,आज हाई वे खुलने की सम्भावना

उत्तरकाशी जनपद में पिछले एक हफ्ते से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।  बुधवार शाम करीब पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर सुनगर और हेल्गूगाड़ के बीच भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण हाईवे पर यातायात चालू रखने की सम्भावना नहीं रह गयी। वहीं बृहस्पतिवार सुबह से हेल्गूगाड़ के पास पूरे दिन मलबा और बोल्डर थोड़ी थोड़ी देर में गिरते रहे। इस बात की जानकारी मिलते ही एडीएम तीर्थपाल सिंह और एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एडीएम तीर्थपाल सिंह ने बताया कि हाईवे पर रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं जिसके चलते हाई वे खोलने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया की अब शुक्रवार से पहले हाईवे खुलने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि जहाँ एक तरफ यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग के त्वरित कार्रवाई दल को तैनात किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पूर्ति विभाग की तरफ  से तीर्थयात्रियों के भोजन पानी  की व्यवस्था की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां अलग अलग जगहों पर करीब 50 बसें और  200 से 250 छोटे वाहनों में आए तीन हजार यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

आज है मांगलिक कार्यो के लिए अत्यंत शुभ मानी जाने वाली फुलेरा दूज, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

Live Bharat Times

रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे

Live Bharat Times

आगरा में चिलचिलाती गर्मी परेशान: आज और कल बदल सकता है मौसम, आंधी के साथ बारिश के आसार

Live Bharat Times

Leave a Comment