Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गाजीपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी, विपक्ष को लिया आड़े हाथों पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज गाज़ीपुर में मौजूद है। यहाँ इन्होने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चुनावी प्रचार का बिगुल बजा दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने आज गाज़ीपुर में विपक्ष पर करारे प्रहार करते हुए हमला बोला। अपने सम्बोधन की शुरुआत सीएम योगी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्वागत करते हुए किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की डबल इंजन की सरकार ने अपराध को खत्म करने का काम किया है। अपराधियों पर कैसे लगाम लगाई गई इसका जीता-जागता उदाहरण गाजीपुर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने तो पूरी काया ही बदल दी। पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में सात से आठ घंटे लगते थे, आज ढ़ाई घंटे में पहुंच जाते हैं। आज आपके पास अपना मेडिकल कॉलेज है। प्रधानमंत्री मोदी जी की अनुकंपा से जलमार्ग का विकास करते हुए गंगा विलास को यहां से रवाना किया गया। हर गरीब के पास अपना घर हो। ये सब मोदी जी की वजह से संभव हो पाया है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी को  मिला जिसका उदाहरण ये गाजीपुर की धरती बना है।

जाति और मजहब की राजनीति कभी किसी का कल्याण नहीं कर सकती। ये उत्तर प्रदेश के विकास में सबसे बड़ा बैरियर था। यूपी की जनता ने इस बैरियर को समझा-जाना और पीएम के आह्वान पर यूपी ने जब अंगड़ाई ली तो इस बैरियर को हटाया और मैं आज गाजीपुर की जनता का आह्वान करने आया हूं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भले ही हमें यहां सफलता ना मिली हो लेकिन विकास के कार्यों में हमने कोई कमी नहीं रखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने कार्यक्रम को केंद्रबिंदु बनाया है।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोई भी लड़की अपनी मर्जी से नहीं पहनती हिजाब, गजवा-ए-हिंद को लेकर कही ये बात

Live Bharat Times

आसाम में ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा, छठ पूजा कर लौट रहे लोग, कम से कम 10 की मौत

Live Bharat Times

भारत में ओमिक्रॉन का दोहरा शतक, दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा मामले, देखें कितने मामले किस राज्य में

Live Bharat Times