Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

गिरफ्तारी पर मचा ऐसा हंगामा कि बंद करना पड़ा थाने का गेट

ब्राउन शुगर तस्करी मामले में पारा शिक्षक को गिरफ्तार करना पुलिस को भारी पड़ गया। घंटों चले बवाल से पुलिस की फजीहत हुई सो हुई, लेकिन पारा शिक्षक को पुलिस थाना से रिहा भी करना पड़ गया। दरअसल चतरा जिले के प्रतापपुर थाना परिसर में सोमवार को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का दावा था कि वो ब्राउन शुगर की तस्करी करता है, जबकि गिरफ्तार हुआ शख्स पेशे से पारा शिक्षक था। पारा शिक्षक की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पूरा थाना घेर लिया। बाद में पुलिस ने माना कि पारा शिक्षक को गलती से पकड़ा गया है, कुछ लोगों ने उसे साजिशन फंसाने के लिए इस तरह की चाल चली है।

दरअसल, प्रतापपुर थाना पुलिस ने जोगियारा गांव में छापेमारी कर 950 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पारा शिक्षक सियाराम पासवान को गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर ग्रामीण गोलबंद हो गए और थाना घेर लिया। इधर, ग्रामीणों से घबराकर पुलिस ने थाना का मुख्यद्वार बंद कर लिया। ग्रामीण गिरफ्तार पारा शिक्षक को तत्काल रिहा करने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मामले की जांच का निर्देश देकर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम बना दी। जांच में स्पष्ट हो गया कि अज्ञात अपराधियों ने पारा शिक्षक को फंसाने की नियत से उनके घर की बाउंड्री में ब्राउन शुगर प्लांट कर दिया था, जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिसके बाद थाने से पारा शिक्षक को छोड़ दिया गया।

Related posts

हार्दिक ने छोड़ा कांग्रेस: ​​सोनिया को लिखा पत्र

Live Bharat Times

पीनट बटर मधुमेह के खतरे को कम करता है, इसलिए इसे आहार में शामिल करें

Admin

करवा चौथ : जानिए कब मनाया जाएगा यह पर्व, पूजा के अनुष्ठान और समय

Live Bharat Times

Leave a Comment