Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

गुजरात विधान सभा के लिए 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी गांधी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

 इन स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के पास कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर हैं. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और प्रदेश अध्यक्ष रघु शर्मा भी शामिल हैं।
 बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के कारण उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया। वहां प्रियंका कांग्रेस के प्रचार अभियान की प्रभारी थीं। आपको बता दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को मतदान होगा और बाकी बची 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा ।

Related posts

बर्फ से ढंकी चोटिया देखनी हैं तो घूम आइये औली, दिल्ली से सिर्फ 504 किलोमीटर है दूर

Live Bharat Times

पीएम मोदी ने किया देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- हम कमी को अवसर में बदलते हैं

Live Bharat Times

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को, मतगणना 21 जुलाई को

Live Bharat Times

Leave a Comment